Site icon

Rajnandgaon : मां पाताल भैरवी मंदिर समिति ने बैगा आदिवासियों को गर्म कपड़ा दिया…

206_1766500089694aa6f9ab0a2_23narmada3

नर्मदा, वनांचल में ठंड से जूझ रहे बैगा आदिवासियों को मां पाताल भैरवी मंदिर समिति ने गर्म कपड़ा दिया। नर्मदा से लगभग 70 किलोमीटर दूर मध्यप्रदेश सीमा से सटे ग्राम झिलमिली सहित आसपास के गांवों में समिति ने राहत सामग्री का वितरण किया। कड़ाके की ठंड के बीच समिति के सदस्यों ने बैगा आदिवासी परिवारों के बच्चों को गर्म कपड़े और ऊनी टोपियां, जबकि महिलाओं एवं बुजुर्गों को कंबल वितरित किया।

समिति के अध्यक्ष राजेश मारू ने बताया कि हर वर्ष ठंड शुरू होते ही समिति का प्रयास रहता है कि वास्तविक जरूरतमंदों तक सीधे पहुंचा जाए। ऐसे दुर्गम गांव का चयन करते हैं, जहां शासन की योजनाएं सीमित रूप में ही पहुंच पाती है। इस अभियान में सामग्री जुटाने और वितरण की पूरी व्यवस्था में उपाध्यक्ष दीपक जोशी, नीलम बैद में सहयोग किया। समिति ने ग्राम गाताभर्री, समुंदपानी, चोभर और हाथीझोला में पहुंचकर बैगा आदिवासी समुदाय को राहत सामग्री वितरित किया। इस दौरान पत्रकार कमलेश सिमनकर, विवेक रंजन सोनी, यशवंत पवार और राकेश ठाकुर मौजूद थे।

Exit mobile version