Site icon

Rajnandgaon : सिंघोला प्रीमियर लीग–2025 का आयोजन उत्साह, खेल भावना और जनभागीदारी के साथ किया जा रहा है…

206_1766757772694e958c7a51e_rjn4

राजनांदगांव, ग्राम सिंघोला में प्रतिवर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी सिंघोला प्रीमियर लीग–2025 का आयोजन उत्साह, खेल भावना और जनभागीदारी के साथ किया जा रहा है।

प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ गुरुवार को प्रातः 9 बजे ग्राम के मिनी स्टेडियम, सिंघोला में संपन्न हुआ। शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता कुलबीर सिंह छाबड़ा मौजूद रहे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य अंगेश्वर देशमुख, सरपंच मुकेश साहू, उप सरपंच मोतीलाल साहू, रोशन साहू, सतानंद साहू, नंदकुमार साहू उपस्थित रहे। इस सफल आयोजन में न्यू स्टार नवयुवक मंडल तथा समस्त ग्रामवासी सिंघोला का विशेष योगदान रहा।

Exit mobile version