Site icon

Rajnandgaon : परिक्षेत्र में 29 व 30 दिसंबर को दोनों दिन विशेष संत समागम आयोजित होगा…

inal-logo-copy.webp

inal-logo-copy.webp

राजनांदगांव | सदगुरु कबीर संत समागम समारोह सुरगी (सिंघोला-सुरगी) परिक्षेत्र में 29 व 30 दिसंबर को दोनों दिन विशेष संत समागम आयोजित होगा। ग्राम सुरगी में सदगुरु कबीर धर्मदास वंशावली प्रतिनिधि सभा दामाखेड़ा से गुरु माता साहिबा सुलक्षणा देवी का आगमन होने जा रहा है। जिसमें 29 दिसंबर को प्रथम दिवस उनमुनि दीदी दामाखेड़ा से पधारेंगी।

साथ ही नारी वीरांगना के अंतर्गत संत जनों को प्रवचन के माध्यम से जागरूक करेंगे। 30 दिसंबर को गुरु माता साहिबा सुलक्षणा देवी का आगमन होगा। इसके साथ ही शोभायात्रा, माता के द्वारा आशीष प्रवचन, भेंट बंदगी, संत जनों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में परी क्षेत्रीय व जिले के सभी संत व आमीन माता महिला मंडल के द्वारा कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करेंगे।

Exit mobile version