Site icon

Rajnandgaon : स्वच्छता दीदियों व नगरीय निकाय के कर्मचारियों ने श्रमदान में पोस्टमार्टम भवन की साफ सफाई की…

206_1766819836694f87fc396b8_27chowki1

अंबागढ़ चौकी, स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छता दीदियों व नगरीय निकाय के कर्मचारियों ने नगर में पोस्टमार्टम भवन की साफ सफाई करते हुए तीन घंटे के श्रमदान में पोस्टमार्टम भवन की तस्वीर ही बदल दी। चीरघर की साफ-सफाई के बाद यह भवन अब स्वास्थ्य व पुलिस विभाग के कर्मियों के लिए पूरी तरह उपयोगी भवन में परिवर्तित हो गया है।

अप्रैल से निरंतर प्रति सप्ताह एक दिन शनिवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता श्रमदान अभियान चलाकर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मुहिम के अंतर्गत हर शनिवार को नगर पंचायत के कर्मचारी व स्वच्छता दीदी व स्वच्छता कमांडो बस स्टैंड स्थित यात्री प्रतीक्षालय में एकत्रित होते हैं। यहां से निकाय की टीम पूर्व निर्धारित व चिह्नांकित स्थल में श्रमदान के लिए निकलते हैं। इस शनिवार को निकाय के कर्मचारी पूर्व निर्धारित व चिह्नांकित स्थल नगर के एक मात्र पोस्टमार्टम भवन में सुबह 8 से 11 बजे तक सफाई अभियान चलाया। चीरघर में श्रमदान के अलावा मशीनों से साफ-सफाई कर इसे उपयोग के लायक बनाया गया। अभियान में सीएमओ विजय पांडेय, बीएमओ डॉ. आरआर ध्रुवे, उपयंत्री योगेश्वर सिंह ठाकुर, सफाई दरोगा लोकेश सलामे, सुनील कोमरे, प्रकाश खिलाड़ी, लिलेश ठाकुर शामिल थे।

Exit mobile version