Site icon

CG : पार्टनरशिप में हाइवा खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कीया…

thagi-3.jpg

बिलासपुर. तोरवा थाना क्षेत्र में पार्टनरशिप में हाइवा खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया वैशाली सिरामे, निवासी मधुसूदन हाईट्स, तोरवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि, उनके पड़ोस में रहने वाले सचिन मानिकपुरी जो कोल माइंस, कोरबा में कार्यरत है, उसके द्वारा कोल माइंस में हाइवा लगाकर अधिक लाभ अर्जित करने की बात कही गई.

इसके बाद पार्टनरशिप में हाइवा खरीदने के नाम पर 17 लाख रुपए लिया गया. लेकिन हाइवा नहीं खरीदा गया और न ही रुपए वापस किया जा रहा है. प्राप्त शिकायत की जांच एसएसपी रजनेश सिंह व सीएसपी गगन कुमार को सौंपी गई. जांच में पता चला कि आरोपी द्वारा फर्जी वाहन विक्रय पत्र तैयार कर प्रार्थिया से 17 लाख रुपए ले लिया गया है. सीएसपी के त्वरित निर्देश पर थाना तोरवा में अपराध दर्ज कर तोरवा निवासी 28 वर्षीय सचिन कुमार मानिकपुरी को गिरफ्तार कर लिया गया.

Exit mobile version