Site icon

Rajnandgaon : तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित होकर खेत में घुसा हादसे में युवक की मौके पर मौत…

CG : अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, महिला की मौत, 3 गंभीर…

CG : अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, महिला की मौत, 3 गंभीर…

राजनांदगांव, गंडई के बिरनपुरकला में तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित होकर खेत में घुस गया। खेत में घुसने के बाद हाईवा का सामने का हिस्सा मेढ़ से टकराया, जिसके झटके से ड्राइवर नीचे गिर गया और पहिए के नीचे दब गया।

हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई। घटना शनिवार शाम की है। पुलिस ने बताया कि बिरनपुरकला निवासी महेंद्र साहू हाइवा क्रमांक सीजी 07 बीजे 9508 का चालक था। वह शनिवार को साल्हेवारा से सामान खाली कर वापस लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित हो गई और खेत में उतर गई। इसी दौरान हाईवा खेत के मेढ़ से टकरा गया। जिसके झटके से चालक महेंद्र साहू नीचे गिरा और पहिए के नीचे दब गया। हादसे में महेंद्र साहू की मौके पर मौत हो गई। गंडई पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version