Site icon

फर्जी तहसीलदार और राजस्व अधिकारी बनकर उगाही करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

FAKE-SDM

जगदलपुर, 30 मई। जिले के कोतवाली पुलिस को तहसीलदार जगदलपुर के द्वारा आवेदन से यह अवगत करवाया कि कुछ लोग अपने आप को तहसीलदार और राजस्व अधिकारी बनकर लॉकडाऊन में निर्धारित समय सीमा में दुकान बंद नहीं किया गया है, कहकर धमकी देते हुए कुछ दुकानदारों पर फर्जी तरीकें से चालान काटकर रूपये-पैसे की उगाही किया जा रहा है।
पुलिस ने आज फर्जी तहसीलदार होने का धौंस दिखाकर चालानी कार्यवाही कर दुकानदारों से रूपये-पैसे की उगाही करने वाले 02 आरोपियों जीत उर्फ राजीव रक्षित एवं मोहम्मद शाहबाज खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तहसीलदार जगदलपुर के लिखित आवेदन पर आरोपी के विरूद्व धारा 419, 420, 467, 468, 471, 170, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्व कर अनुसंधान में लिया गया। मामले के संदेही जीत उर्फ राजीव रक्षित एवं मोहम्मद शाहबाज खान को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है । आरोपियों की तलाशी में मोहम्मद शाहबाज खान के पास से 16 नग फर्जी चालान की प्रति जिनके 05 प्रतियों में दुकानदारों पर कार्यवाही विवरण लिखा हुआ है, एवं पांच हजार रूपये नगद, 02 नग मोबाईल और आरोपी जीत उर्फ राजीव रक्षित के पास 01 परिचय पत्र जिसमें जीत रक्षित को तहसीलदार जगदलपुर का परिचय पत्र जारी होना उल्लेखित है, आरोपियों के कब्जे से बरामद किया गया है।
पूछताछ पर आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। मामले में आरोपियों के द्वारा सेमरा, आड़ावाल, नियानार एवं जगदलपुर शहर में दुकानदारों को समय पर दुकान बंद नहीं किया गया है, की धमकी देकर अवैध रूप से रूपये पैसे की उगाही करना स्वीकार किया गया है। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
राकेश पांडे

Exit mobile version