Site icon

Rajnandgaon : छात्र-छात्राओं की फेयरवेल पार्टी में कार से बाहर निकलकर स्टंट करते हुए पार्टी में शामिल होने निजी होटल जा रहे थे…

206_17670987956953c9ab82533_011

राजनांदगांव, लग्जरी कार पर स्टंट करते हुए एक निजी स्कूल के छात्र-छात्राओं की फेयरवेल पार्टी में जाने वालों पर बसंतपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने 5 वाहन मालिक और ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। जिन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

वहीं एसपी अंकिता शर्मा ने ऐसी हरकत करने वाले नाबालिगों व उनके पालकों को समझाइश भी दी है। पूरे मामले का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। जिसमें 5 गाड़ियों में सवार एक स्कूल के छात्र-छात्राएं कार से बाहर निकलकर स्टंट करते हुए फेयरवेल पार्टी में शामिल होने निजी होटल जा रहे थे।

सोशल मीडिया में इस स्टंट का वि​िडयो तेजी से वायरल हुआ। जिसके बाद बसंतपुर पुलिस ने एक्शन लिया। पुलिस ने कार के ड्राइवर राजू उर्फ महताब खान, नरेश कुमार साहू, रिषभ कुमार और कार के मालिक रवि देवांगन और आशीष ​गुप्ता को मंगलवार को हिरासत में लिया। पुलिस ने इन पर मोटर व्हीकल एक्ट के धाराओं के तहत कार्रवाई की है। इधर एसपी अंकिता शर्मा ने ऐसी हरकत करने वाले सभी नाबालिगों को उनके पालकों के साथ बुलाकर समझाइश दी।

Exit mobile version