Site icon

 माँ दन्तेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर में एक वर्ष के लिए स्वीकृत 04 नवीन संविदा पद पर भर्ती हेतु 10 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन

final logo copy

जगदलपुर, विमानन संचालनालय, नया रायपुर  के निर्देशानुसार  जगदलपुर मां दन्तेश्वरी एयरपोर्ट हेतु स्वीकृत चार  नवीन पद पर संविदा नियुक्ति के लिए पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से स्पीड पोस्ट के माध्यम से 10 जनवरी 2026 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किया गया है। इसमें चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव, एकाउंटेंट और असिसटेंट ग्रेड 3 के पदों पर भर्ती की जानी है ।

सभी पद अनारक्षित है ।उपरोक्त पद के लिये शैक्षणिक योग्यता, अनुभव एवं विस्तृत जानकारी शासन के वेबसाइटhttps://www.civilaviation.gov.in एवं एयरपोर्ट के सूचना पटल पर उपलब्ध है। इच्छुक योग्यताधारी आवेदक अपना आवेदन 10 जनवरी 2026 को शाम 05 बजे तक नोडल अधिकारी, मां दन्तेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर, जिला बस्तर, छत्तीसगढ़ पिनकोड 494001 के पते पर केवल स्पीड पोस्टध्रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। 10 जनवरी 2026को शाम 05 बजे के पश्वात् प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा।

Exit mobile version