Site icon

BJP विधायक का हार्ट अटैक से निधन, समर्थकों में शोक की लहर

bjp

उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद के अमांपुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद रविवार रात को उन्हें एटा जिला हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था.

इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. विधायक की मौत की खबर सुनते ही जिला बीजेपी यूनिट व समर्थकों में शोक की लहर है. ये भी पढ़े-पेट्रोल- डीजल हुआ महंगा, फटाफट चेक करें अपने शहर में 1 लीटर तेल का भाव गौरतलब है कि 17 मई को ही विधायक की पत्नी का कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हुआ था.

उनकी पत्नी का पहले होम आइसोलेशन में इलाज चला. लेकिन 8 मई को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अलीगढ़ के अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए आगरा के एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया. लेकिन 17 मई को उनका निधन हो गया.

Exit mobile version