Site icon

Rajnandgaon : घर के मेन गेट का ताला तोड़कर भीतर घुसकर 25 हजार की चोरी की…

20240105100652_chori

राजनांदगांव, रायपुर नाका के पास मौजूद बीके नगर में सूने घर का ताला तोड़कर 25 हजार की चोरी कर ली गई। जिसमें 10 हजार रुपए नकद और 15 हजार के चांदी के आभूषण शामिल है।

पुलिस ने बताया कि चोरी 31 दिसंबर की रात रमेश कुमार सोनक्षत्रा के मकान में हुई है। अज्ञात आरोपी घर के मेन गेट का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुआ और आलमारी में रखे नकदी और आभूषण की चोरी कर ली। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी कर रही है।

Exit mobile version