Site icon

CG : सामूहिक रूप से मनाया गया 29 बालिकाओं का जन्मदिवस…

NEW YEAR

नारायणपुर। कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सुलेंगा में अध्ययनरत 29 बालिकाओं के जन्मदिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग नारायणपुर द्वारा न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में अपनापन, सम्मान और सामाजिक समरसता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

न्योता भोज कार्यक्रम में कलेक्टर नम्रता जैन ने केक काटकर बालिकाओं को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों को परिवार जैसा वातावरण मिलता है और उनका मनोबल बढ़ता है। न्योता भोज के दौरान बालिकाओं के साथ अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सामूहिक भोजन किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पचंभई, एसडीएम अभयजीत मण्डावी, डिप्टी कलेक्टर सुनील सोनपिपरे, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल, डीएमसी भवानी शंकर रेड्डी, सहायक परियोजना अधिकारी साक्षरता महेन्द्र कुमार देहारी, सहायक कार्यक्रम समन्वयक समग्र शिक्षा, प्राचार्य कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सुलेंगा, खण्ड शिक्षा अधिकारी नारायणपुर सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Exit mobile version