Site icon

राजनांदगांव। दुष्कर्म के आरोपियों को हो फांसी की सजा : दीपक सोनी

IMG-20210601-WA0020


राजनांदगांव। शहर के मोतीपुर इलाके में नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अब आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए फांसी की सजा दिए जाने की मांग की जा रही है। इस मामले में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस युवा जोगी ब्रिगेड टीम के अध्यक्ष दीपक सोनी ने सभी आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है।
दुष्कर्म के मामले में अध्यक्ष सोनी ने पीड़िता के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया है और उन्हें हर संभव मदद किए जाने की बात कही है। इस मामले में वे पुलिस अधीक्षक से भी मिलकर आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द चार्ज सीट कोर्ट में पेश किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि इस घटना से राजनांदगांव संस्कारधानी की छवि धूमिल हुई है और ऐसे आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए।

इस घटना से सीख लेते हुए अध्यक्ष सोनी ने अपील की है कि परिजन अपने नाबालिक बच्चों पर ज्यादा नजर रखें। आसपास होने वाली गतिविधियों से उन्हें अवगत कराते रहें और पुलिस प्रशासन द्वारा समय-समय पर दी जाने वाले गुड टच और बैड टच जैसी जानकारियों से अवगत कराते रहें, ताकि ऐसी घटनाओं से समय रहते बचा जा सके।

Exit mobile version