Site icon

CG : दिव्यांग प्रोत्साहन राशि हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

inal-logo-copy.webp

inal-logo-copy.webp

उत्तर बस्तर कांकेर, समाज कल्याण विभाग अंतर्गत ‘क्षितिज अपार संभावनाएं‘ के तहत मार्च-अप्रैल 2025 में आयोजित कक्षा 10वीं व 12वीं में दिव्यांगजनों की श्रेणी में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप राशि प्रदाय की जानी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 12वीं के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अभनपुर की छात्रा कु. समरिका नेताम को 68.4 प्रतिशत तथा कक्षा 10वीं हेतु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोड़गांव की छात्रा कु. लिजिया को 90.5 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं, जिन्हें जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से दी गई प्रावीण्यता की जानकारी के आधार पर उक्त योजनांतर्गत राशि प्रदाय करने हेतु नामित किया गया है। इस संबंध में किसी व्यक्ति को दावा-आपत्ति हो तो आवश्यक दस्तावेजों के साथ आगामी 15 जनवरी तक कार्यालय समाज कल्याण जिला कांकेर में दावा अथवा आपत्ति प्रस्तुत किया जा सकता है। उक्त तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Exit mobile version