Site icon

राजनांदगांव : बरगाही में चाकू से वार कर पांच युवकों को घायल करने वाले नाबालिग आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार …

final logo copy

राजनांदगांव , बरगाही में चाकू से वार कर पांच युवकों को घायल करने वाले नाबालिग को पुलिस ने पकड़ कर लिया है। इधर नंदई चौक के हाट बाजार में चाकू से हमला करने वाला भी नाबालिग निकला है। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

इधर गांव में चाकूबाजी की घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ की है। वहीं परिवार को गांव से बाहर चले जाने की चेतावनी भी दी है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी का परिवार कुछ समय पहले ही गांव में आकर बसा है। जिसके बाद से नाबालिग आरोपी लगातार अपराधिक कृत्यों में लिप्त रहता है।

शनिवार रात गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान उत्पात मचाते हुए उसने पांच लोगों पर चाकू से हमला किया। जिसमें एक युवक गंभीर रुप से घायल है। सोमवार सुबह ग्रामीण एकत्रित हुए और उन्होंने नाबालिग के परिवार के लोगों को चेतावनी भी दी है। सुकुलदैहान पुलिस ने आरोपी को पकड़ किया है। रविवार शाम हाट बाजार में भी चाकूबाजी की घटना हुई थी, जिसके नाबालिग आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ कर लिया है।

Exit mobile version