Site icon

Rajnandgaon : गायत्री विद्यापीठ में पेरेंटिंग विषय पर सेमीनार का आयोजन…

final-logo-copy.web

पदमश्री डॉ. बाफना जी का विशेष मार्गदर्शन

राजनांदगांव। जिले की प्रतिष्ठित शाला गायत्री विद्यापीठ में मंगलवार 6 जनवरी को पदमश्री पुखराज बाफना जी का विशेष मार्गदर्शन पालकों को दिया जाएगा। जिसमें कक्षा 5वीं से 12वीं तक के पालक उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन गायत्री विद्यापीठ के सभागार में दोपहर 1 बजे से आयोजित किया जाएगा। जिसमें गायत्री विद्यापीठ के पालक एवं छात्र, शिक्षक के बीच पैरेंटिंग विषय पर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी। उक्त आयोजन में गायत्री शिक्षण समिति एवं प्राचार्य द्वारा विद्यालय के पालकों को समय पर उपस्थित होकर आयोजन लाभ लेने की अपील की गई है।

Exit mobile version