Site icon

 CG : विकासखण्ड स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं जागरुकता शिविर 9 जनवरी को….

inal-logo-copy.webp

inal-logo-copy.webp

गौरेला पेंड्रा मरवाही, विभिन्न बीमारियों की निःशुल्क ईलाज एवं परामर्श के लिए जिला आयुष कार्यालय द्वारा विकासखण्ड स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं जागरुकता शिविर 9 जनवरी को गौरेला विकासखण्ड के ग्राम डाहीबहरा में प्रातः 9 बजे से आयोजित किया जा रहा है।

शिविर में आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा विभिन्न बीमारियों सर्दी, खांसी, उल्टी दस्त,बुखार, अपचन खुजली आदि तथा पुराने रोग जैसे वातरोग , उदररोग चर्मरोग स्त्रीरोग, मूत्ररोग गुप्तरोग, श्वास ह्रदय लीवर संबंधित रोग एवं वृध्दावस्था जन्य रोग की निःशुल्क ईलाज आयुर्वेद एवं होम्योपैथी पद्धति से किया जायेगा। शिविर में निःशुल्क औषधि वितरण आयुर्वेद परामर्श होम्योपैथी परामर्श योग परामर्श बीपी. शुगर जांच एवं काढ़ा वितरण किया जाएगा। प्रभारी जिला आयुष अधिकारी डॉ. कैलाश सिंह मरकाम ने ग्रामीणजनों से अनुरोध किया है. कि शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें।

Exit mobile version