Site icon

राजनांदगांव : जिले के पात्र वरिष्ठजनों को नि:शुल्क जीवन सहायक उपकरण प्रदाय करने के लिए 12 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक शिविर का आयोजन किया जाएगा…

final logo copy

राजनांदगांव । भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम जनरल इंश्योरेंस कार्पोरेशन ऑफ इंडिया के निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) जबलपुर द्वारा राजनांदगांव जिले के पात्र वरिष्ठजनों को नि:शुल्क जीवन सहायक उपकरण प्रदाय करने के लिए 12 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चिन्हांकन एवं मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जाएगा।

जिसके तहत छुरिया विकासखंड अंतर्गत 12 जनवरी को जनपद पंचायत सामुदायिक भवन, डोंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत 13 जनवरी को छिरपानी मंदिर परिसर डोंगरगढ़, डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत 14 जनवरी को महिला समूह भवन मोहड़ एवं राजनांदगांव विकाखंड अंतर्गत 15 जनवरी को गांधी सभागृह राजनांदगांव में चिन्हांकन एवं मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जाएगा।

चिन्हांकन एवं मूल्यांकन शिविर में एलिम्को के तकनीकी दल द्वारा जीवन सहायक उपकरण प्रदाय करने हेतु परीक्षण किया जाएगा। एलिम्को द्वारा व्हील चेयर, व्हील चेयर कमोड, स्टुल विथ कमोड, वाकिंग स्टीक एडजेस्टेबल, बैसाखी, साईज, टेट्रापेड, फोल्डिग वाकर, सरवाईकल कालर, श्रवण यंत्र, स्पाईनल सपोर्ट, फुट केयर कीट, क्नी ब्रेश, पोलीमर जेल, एलएस बेल्ट, वाकर फोल्डिग सहित अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराया जाएगा।

नि:शुल्क जीवन सहायक उपकरण प्राप्त करने हेतु संबंधित क्षेत्र अंतर्गत निवासरत पात्र वरिष्ठजनों को शिविर में परीक्षण के समय 14500 प्रतिमाह से कम आय प्रमाण पत्र, मोबाईल नंबर एवं 60 वर्ष से अधिक हेतु आधार कार्ड की छायाप्रति अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा।

Exit mobile version