Site icon

वाणिज्य उद्योग मंत्री 13 जनवरी को कोडागांव जिले के दौरे पर

final logo copy

रायपुर, प्रदेश के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मंगलवार 13 जनवरी को कोंडागांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे दोपहर 2:00 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभागृह में विभागीय अधिकारियों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे।

इसके पहले मंत्री देवांगन दोपहर 1 बजे न्यू सर्किट हाऊस कोंडागांव में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट करेंगे। तत्पश्चात् वे शाम 4:30 बजे कोंडागांव से रवाना होकर रात 7:30 बजे शंकर नगर रायपुर पहुचेंगे।

Exit mobile version