Site icon

CG : राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन…

inal-logo-copy.webp

inal-logo-copy.webp

बलौदाबाजार, कलेक्टर शदीपक सोनी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अतुल परिहार के मार्गदर्शन  में जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब)  द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ  योजनांतर्गत लाइवलीहुड कॉलेज एवं शासकीय हाई स्कूल करदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम में बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य, सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं उनके हितों के प्रति जागरूकता बढ़ाने जैसे बाल विवाह, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न,सोशल मीडिया  के दुष्प्रभाव एवं विभागीय योजनाएं,महिला हेल्प लाइन 181, सखी वन स्टाप सेंन्टर, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पालना, चाईल्ड हेल्प लाईन 1098, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2005 की जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वय प्रीति नवरत्न, कौशिल्या सोनवानी, सुश्री नम्रता साहू, लाइवलीहुड कॉलेज,स्कूल के प्राचार्य, प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

Exit mobile version