Site icon

राजनांदगांव : वृद्धजनों के लिए जीवन सहायक उपकरण चिन्हान शिविर वरदान साबित हुआ…

2

राजनांदगांव , वृद्धजनों के लिए जीवन सहायक उपकरण चिन्हान शिविर वरदान साबित हुआ। इससे बुजुर्गों के जीवन में नई आशा का संचार होगा। कलेक्टर के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग और एलिम्को के संयुक्त तत्वावधान में 12 जनवरी से जिले में शिविर लगाया गया। इसमें वरिष्ठ नागरिकों के लिए जीवन सहायक उपकरण मापन और चिह्नांकन शिविर का आयोजन किया गया। गुरुवार को जनपद पंचायत और निगम क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए गांधी सभा गृह में शिविर लगाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव के मुख्य आतिथ्य में किया गया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण वैष्णव, भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर, पार्षद शिव वर्मा, अरविंद वैद, हर्षदेव चौधरी, रवि सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अतिथियों ने मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के अंत में नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति का संकल्प दिलाया गया। समाज कल्याण विभाग की उप संचालक वैशाली मरडवार ने बताया एलिम्को की तकनीकी टीम ने पात्र वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आवश्यकता अनुसार जीवन सहायक उपकरणों का मापन एवं चिह्नांकन किया।

व्हील चेयर, व्हीलचेयर कमोड, वॉकर, फोल्डिंग बैसाखी, टेट्रापॉड, वॉकिंग स्टिक, श्रवण यंत्र, सर्वाइकल कॉलर, स्पाइनल सपोर्ट, एलएस बेल्ट, फुट केयर किट, पॉलीमर जेल, वॉनी फेस, स्टूल विद कमोड उपकरण बांटे गए।

बुजुर्गों के शरीर के अंगों का माप लेकर उपकरण देने के लिए चिह्नांकन किया शिविर में जिलेभर से पहुंचे महिला-पुरुष बुजुर्गों जिन्हें ज्यादा उम्र होने के कारण, चोटिल होने के कारण, वात, लकवा, दिव्यांगता होने के कारण चलने-फिरने में परेशानी होती है। ऐसे बुजुर्गों के शरीर के अंगों का माप लिया गया और उन्हें उनका चिह्नांकन किया गया। है।

निगम अध्यक्ष पारस वर्मा, पार्षद शैंकी बग्गा, संयुक्त कलेक्टर शीतल बंसल, पप्पू चंद्राकर, रोहित चंद्राकर, सरपंच नीलिमा साहू, समाज कल्याण विभाग से बालकृष्ण बघेल, नानक दिवाकर, एलिम्को की तकनीकी टीम, ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, अफसरों ने मदद की।

Exit mobile version