Site icon

मास्क नहीं लगाने वालों पर लगाया 2 हजार रुपए का जुर्माना

नगर निगम की टीम ने मास्क नहीं लगाने वालों पर 2 हजार का जुर्माना लगाया है। निगम की टीम बुधवार को अलग-अलग हिस्से में निरीक्षण के लिए पहुंची थी। जहां कक्कड़ आटो में कर्मचारी बगैर मास्क लगाए काम करते पाए गए, जिसके चलते संचालक पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसी तरह आरके नगर चौक में ठेलों में फल बेचने वाले तीन लोगों पर 500- 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। अनलॉक के बाद निगम की टीम लगाकर बाजार व हाइवे पर बगैर मास्क लगाए दुकान संचालित करने वालों की माॅनिटरिंग कर रही है। जिन पर रोजाना जुर्माना भी लगाया जा रहा है।

Exit mobile version