Site icon

CG : जहरीला धुआं फैलने से सहमे लोग …

DHUNDLA

बिलासपुर। न्यायधानी में स्वच्छता अभियान दुरुस्त नहीं होने से कहीं कहीं पर कचरे का ढेर लग गया है। अज्ञात तत्वों ने रविवार की दोपहर डंप कचरे को आग के हवाले कर दिया। कचरे में आग लगने से वायु प्रदूषण के साथ ही बड़ी दुर्घटना होने की आशंका

बनी हुई है। निगम स्वछता अभियान चला कर कचरा उठाने के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च करता है, लेकिन कचरा प्रबंधन ठीक से नहीं कर पा रहा है। निगम क्षेत्र सिरगिट्टी स्थित आवास पारा में भी बीते दिनों डंप कचरे को आग के हवाले किया गया था।

आग लगाने वाले अब तक निगम की नजर से बाहर है। वहीं रविवार को व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी भवन के पास डंप कचरे को किसी ने आग के हवाले कर दिया। आग से उठता धुआं शहर के साथ ही उससे जुड़े ग्रामीण अंचलों से देखा गया। लोगों को एक बार फिर सिरगिट्टी या व्यापार विहार के किसी दुकान मे आग लगने की आशंका हुई।

जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि व्यापार विहार स्थित खाली जमीन पर डंप कचरे में आग लगी थी। रविवार होने के कारण व्यापार विहार में दुकाने बंद रहीं। वहीं जिस इलाके पर आग लगाई गई, वहां लोगों का बसेरा है। आग में न केवल पॉलिथीन था, बल्कि कुछ केमिकल युक्त पदार्थ भी थे जो जल रहे थे।

Exit mobile version