Site icon

Rajnandgaon : जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, 6590 रुपए और ताशपत्ती जब्त…

inal-logo-copy.webp

inal-logo-copy.webp

राजनांदगांव, छुरिया पुलिस ने ग्राम भोलापुर में खेत में जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है। कुल 6590 रुपए और ताशपत्ती जब्त की गई है। पुलिस ने बताया कि रविवार रात शिकारीमहका रोड में खेत में जुए की फड़ जमे होने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर रेड की। जहां से आरोपी भारत लाल जांगड़े, रमेश कुमार साहू, धनेश कुमार सेन, विजय साहू और नीलकंठ साहू को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version