Site icon

CG : कलेक्टर एवं सीईओ ने चयनित बीएसएफ एवं सीआरपीएफ के नवनियुक्त जवानों को देष सेवा के लिए दी शुभकामनाएं…

02

गरियाबंद । कलेक्टर बीएस उइके एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले से चयनित बीएसएफ एवं सीआरपीएफ के जवानों को सम्मानित किया। कलेक्टर उइके ने ग्राम जोबा निवासी विकास कुमार बघेल (बीएसएफ), भीरा लाट निवासी मोतीराम मरकाम (बीएसएफ), गोरेंद्र कुमार नेताम (सीआरपीएफ) एवं हाथबाय निवासी जितेश कुमार पात्रे (सीआरपीएफ) को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित कर शुभकामनाएं दी।

कलेक्टर उईके ने चयनित जवानों से उनकी चयन प्रक्रिया से जुड़ी संघर्ष के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इन जवानों की सफलता जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि भविष्य में आसपास के अन्य इच्छुक एवं प्रयासरत युवाओं को चयन प्रक्रिया से संबंधित हर संभव मार्गदर्शन एवं सहयोग जिला प्रशासन की ओर से प्रदान किया जाएगा। कलेक्टर उइके ने सभी चयनित जवानों को जिला प्रशासन की ओर से बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं राष्ट्र सेवा के दायित्व निर्वहन के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर जनपद सीईओ के एस नागेश एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Exit mobile version