Site icon

Rajnandgaon : स्टेट स्कूल में 22 से 28 जनवरी तक स्वदेशी मेला लगाने जा रहा है।

inal-logo-copy.webp

inal-logo-copy.webp

राजनांदगांव, भारतीय विपणन संघ 22 से 28 जनवरी तक स्टेट स्कूल में स्वदेशी मेला लगाने जा रहा है। चेंबर ऑफ कॉमर्स ने स्वदेशी मेले के एक भाग में बने डोम को स्थानीय उत्पादों के लिए आरक्षित किया है। चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कमलेश बैद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के सपने को साकार करने के लिए स्थानीय उत्पादों को प्लेटफॉर्म देकर जन-जन तक पहुंचाने का बीड़ा चेंबर ऑफ कॉमर्स ने उठाया है।

उन्होंने कहा कि चेंबर का लक्ष्य है कि राजनांदगांव जिले के उत्पादक कर्ता इस मेले में अपना उत्पाद प्रदर्शित करके लाखों लोगों के बीच अपने उत्पाद की लोकप्रियता को बढ़ाए और अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करें। चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के जिला महामंत्री अरुण डुलानी ने लघु उद्योग एवं हस्तशिल्प तथा महिला स्वयं सहायता समूह की बहनों से आह्वान किया है कि अपने उत्पादों को जन-जन तक पहुंचाने स्वदेशी मेले में चेंबर ऑफ कॉमर्स इस योजना का लाभ अवश्य ले और अपने उत्पादों का स्टाल अवश्य लगाएं।

Exit mobile version