Site icon

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को ’मेरा भारत मेरा वोट’ थीम पर होगा कार्यक्रमों का आयोजन

final logo copy

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली से  जारी निर्देश के अनुपालन में आगामी 25 जनवरी को 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर एवं मतदान केन्द्र स्तर पर ’मेरा भारत मेरा वोट’ थीम पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसका टैगलाइन इंडियन सिटिजन एट द हार्ट ऑफ इंडियन डेमोक्रेसी है।

इस संबंध में  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने जिले के सभी विभाग प्रमुखो को परिपत्र जारी कर प्रचार प्रसार करने और सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाने के लिए कार्यवाही सुनिश्चित करने कहा है। साथ ही की गई कार्रवाई सोशल मीडिया प्लेटफार्म  पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य भारतीय लोकतंत्र में नागरिकों की केंद्रीय भूमिका को रेखांकित करना और मतदान के महत्व के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।

Exit mobile version