Site icon

Rajnandgaon : युवक के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी ​को गिरफ्तार किया…

inal-logo-copy.webp

inal-logo-copy.webp

राजनांदगांव, धमकी और प्रताड़ना से तंग आकर युवक के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी ​को गिरफ्तार किया है। वहीं प्रताड़ना में शामिल युवती अब भी फरार है।

चिखली के शिक्षक नगर में रहने वाले 22 वर्षीय अमित भौमिक ने 27 दिसंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के मोबाइल से मिले चैट व वाट्सएप मैसेज में सामने आया कि लखोली निवासी अमीन कुरैशी उसे एक युवती के साथ मिलकर लगातार प्रताड़ित कर रहा था। उससे पैसे की मांग की जा रही थी, वहीं जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी। जिससे परेशान होकर अ​मित ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी अमीन कुरैशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Exit mobile version