Site icon

CG : सड़क हादसे में भालू की मौत …

BHALU

जगदलपुर. रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग NH-30 पर पुराने टोल प्लाजा के पास मेटावाड़ा क्षेत्र में एक सड़क हादसा हो गया है. इस हादसे में भालू की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार अज्ञात मारुति वाहन ने भालू को जोरदार टक्कर मार दिया है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. इस हादसे पर बात करते हुए वन विभाग के एसडीओ देव लाल दुग्गा ने बताया कि दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर वाहन के कई टूटे हुए हिस्से मिले हैं, जिससे टक्कर की पुष्टि होती है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी वाहन की पहचान की जा सके. वन विभाग के अनुसार, भालू के शव का पोस्टमार्टम कर आवश्यक औपचारिकताओं के बाद शवदाह किया जाएगा.

Exit mobile version