Site icon

CG : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल …

CG : मरीन ड्राइव चौक पर हिट एंड रन: अज्ञात कार की टक्कर से बुलेट सवार युवक घायल…

CG : मरीन ड्राइव चौक पर हिट एंड रन: अज्ञात कार की टक्कर से बुलेट सवार युवक घायल…

बिलासपुर। मंगलवार देर रात इंदु चौक पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मगरपारा चौक की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने मंदिर चौक की दिशा से आ रहे बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।

Exit mobile version