Site icon

जिला स्तरीय बस्तर पण्डूम का आयोजन 28 जनवरी को गोंडवाना भवन भीरावाही में

final logo copy

आदिवासी संस्कृति, कला एवं परंपरा की झलक देखने को मिलेगी बस्तर पण्डूम में

उत्तर बस्तर कांकेर, स्थानीय कला एवं सांस्कृतिक परंपरा से परिपूर्ण बस्तर अंचल के लोक गीत, संगीत, नाटक, व्यंजन, पेय पदार्थों के संरक्षण व संवर्धन तथा कला समूहों के सतत विकास और जनजातीय कलाकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बस्तर पण्डूम का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में 28 जनवरी को जिला मुख्यालय कांकेर के गोंडवाना भवन भीरावाही में बस्तर पण्डूम के जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आदिवासी संस्कृति कला, परंपरा, गीत-संगीत, नृत्य की अनुपम झलक देखने को मिलेगी। जिला स्तरीय बस्तर पण्डूम के सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 

Exit mobile version