Site icon

Rajnandgaon : 23 से 27 जनवरी तक एक निजी होटल में चार दिवसीय ओशो ध्यान शिविर का आयोजन किया जा रहा है…

final-logo-copy.web

डोंगरगढ़, ध्यान को जीवनशैली बनाने और मानसिक शांति और आत्मबोध की तलाश कर रहे साधकों के लिए डोंगरगढ़ में विशेष अवसर उपलब्ध हो रहा है। 23 से 27 जनवरी तक एक निजी होटल में चार दिवसीय ओशो ध्यान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर का मुख्य विषय विज्ञान भैरव तंत्र रहेगा। इसमें ओशो की शिक्षा के माध्यम से ध्यान की विभिन्न विधियों एवं आंतरिक चेतना की गहराइयों को समझने का प्रयास किया जाएगा। शिविर का संचालन पंजाब से पहुंची डॉ. ईशा सिंगला मां प्रेम ईशा द्वारा किया जाएगा। आयोजकों ने बताया शिविर के दौरान रोज दोपहर 2:30 से 4:00 बजे तक गुरुवाणी श्रवण का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। शिविर में सहभागिता के लिए सहयोग राशि 4 हजार रुपए निर्धारित की गई है।

Exit mobile version