Site icon

Rajnandgaon : कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने दिग्विजय स्टेडियम के प्रांगण में ध्वजारोहण स्थल का अवलोकन किया…

206_1769088177697224b100ec5_rjn9

राजनांदगांव, कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने गणतंत्र दिवस की तैयार के मद्देनजर दिग्विजय स्टेडियम में तैयारी का जायजा लिया। कलेक्टर ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के गरिमापूर्ण आयोजन के लिए सभी अधिकारी आवश्यक तैयारी करना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने दिग्विजय स्टेडियम के प्रांगण में ध्वजारोहण स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह में बैठक व्यवस्था, वाहन पार्किंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकी सहित अन्य व्यवस्था के सुचारू संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल, साउंड सिस्टम, मंच संचालन, साज-सज्जा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपा। उन्होंने कहा कि विभागों द्वारा शासन की फ्लैगशिप योजनाओं एवं नवाचार पर आधारित झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार वितरण व्यवस्था बनाने के लिए कहा।

Exit mobile version