Site icon

Rajnandgaon : असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण करने पुलिस ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कांबिंग गश्त की…

final-logo-copy.web

राजनांदगांव, कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण करने पुलिस ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कांबिंग गश्त की। गश्त से पहले पुलिस को ब्रीफिंग दी गई और 4 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। इन टीमों द्वारा थाना कोतवाली, बसंतपुर, लालबाग एवं पुलिस चौकी चिखली क्षेत्र अंतर्गत संवेदनशील मोहल्लों, कॉलोनियों, सार्वजनिक स्थलों एवं सुनसान इलाकों की कांबिंग गश्त में 70 अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 50 से ज्यादा सक्रिय गुंडे बदमाशों, निगरानी बदमाशों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की।

पूर्व में अपराध में संलिप्त नाबालिग बालकों के घरों में पहुंच कर उनके माता-पिता को समझाइश दी कि वे बच्चों को रात में घूमने न दें। देर रात सार्वजनिक स्थानों में अलाव जलाकर नशे की हालत में बैठे लोगों की जांच कर घर जाने, देर रात बाहर नहीं घूमने की सख्त हिदायत दी गई। कांबिंग गश्त में चिखली के आपराधिक प्रकरण में बीएनएस के फरार आरोपी धर्मेंद्र तलकई उम्र 23 वर्ष, निवासी स्टेशन पारा को गिरफ्तार किया गया।

Exit mobile version