Site icon

Rajnandgaon : लौह अयस्क का खनन क्षेत्र में ग्राम सभा ने खनन सर्वे के लिए अनुमति नहीं देने का निर्णय लिया…

final-logo-copy.web

राजनांदगांव, खड़गांव के बोदरा में मौजूद ​िभलाई स्टील प्लांट के खनन क्षेत्र का विरोध शुरु हो गया है। ग्रामीणों ने खनन के सर्वे की अनुमति नहीं दी है। वहीं आवाजाही के लिए रास्ता भी नहीं देने की ​बात कही है। आरोप है कि प्राकृतिक संसाधन के दोहन के बावजूद क्षेत्र का विकास नहीं किया गया है।

दरअसल दुलकी माइंस के बीएसपी के लौह अयस्क का खनन क्षेत्र हैं। यहां साल 2017 से खनन किया जा रहा है। ज्यादातर लीज एरिया में खनन भी पूरा कर लिया गया है। अब ग्राम पंचायत बोदरा इलाके में मौजूद पहाड़ी का खनन होना है। लेकिन ग्रामीण इसके विरोध में उतर गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में कंपनी द्वारा क्षेत्र में पानी, बिजली, सड़क जैसी मूलभूत सुविधा दुरुस्त करने का वादा किया गया था।

इसी के एवज में खनन के लिए ग्राम सभा व वन समिति से अनुमति ली गई। लेकिन इनमें से कोई भी काम शुरु तक नहीं किया गया है। अब नए क्षेत्र में खनन की तैयारी है। गांव में बैठक कर ग्राम सभा ने खनन सर्वे के लिए अनुमति देने नहीं का निर्णय लिया है। वहीं सर्वे के लिए किसी तरह की गाड़ियों को भी प्रवेश नहीं देने का निर्णय ग्रामीणों ने लिया है। जिस प्रशासन ने जल्द ग्रामीणों की ​​बैठक रखने की बात कही है।

Exit mobile version