Site icon

Rajnandgaov : पांच दिवसीय श्रीरामचरितमानस यज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा से हुई…

16_176917604469737bec3c14f_35518771155

राजिम कौन्दकेरा, ग्राम पंचायत कौन्दकेरा में 23 से 27 जनवरी तक चलने वाले पांच दिवसीय श्रीरामचरितमानस यज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा से हुई। इसका आरंभ सैकड़ों की संख्या में कुंवारी कन्याओं और महिलाओं द्वारा विशाल कलश यात्रा निकाल कर किया गया।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने टेढ़ाही तालाब से जल भरकर गांधी चौक, शीतला मंदिर, बस स्टैंड, पानी टंकी पारा होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंच देव स्थापना की। इस मौके पर यज्ञकर्ता महेन्द्र ठाकुर, यज्ञाचार्य पं. भूपेन्द्र शर्मा, यज्ञाचार्य ईश्वर ठाकुर और अन्य सहयोगी पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत रूप से कलश में जल भरवाया गया। मन्नू लाल साहू, मनोज यादव (सरपंच प्रतिनिधि), और मोहन दिवान ने बताया कि इस पांच दिवसीय आयोजन में रामचरित मानस और शिवमहापुराण कथा का कार्यक्रम प्रतिदिन आयोजित किया जाएगा।

Exit mobile version