Site icon

CG : पुलिस अधीक्षक कार्यालय केसीजी में आयोजित गुम मोबाइल भेंट कार्यक्रम के दौरान उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया…

final-logo-copy.web

खैरागढ़, जिला केसीजी पुलिस की साइबर टीम की पहल से गुम हुए मोबाइल धारकों को बड़ी राहत मिली है। पुलिस ने महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, ओ​िड़शा व छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों और जिलों से तकनीकी प्रयासों के माध्यम से 8 लाख रुपए से अधिक मूल्य के 51 गुम मोबाइल फोन बरामद किए।

इन मोबाइलों को 23 जनवरी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय केसीजी में आयोजित गुम मोबाइल भेंट कार्यक्रम के दौरान उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया। गुम मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ नजर आया। मोबाइल धारकों ने बताया कि उन्होंने मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद लगभग छोड़ दी थी, लेकिन पुलिस की मेहनत से उनका कीमती सामान सुरक्षित वापस मिला।

Exit mobile version