Site icon

श्मशान घाट में बैठ चोरी की प्लानिंग करते आठ पकड़ाए

पुलिस की टीम ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में चोरी को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके लिए सोमनी, कोतवाली, लालबाग और बसंतपुर पुलिस की टीम ने एक साथ ऑपरेशन चलाया। जिसमें कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 6 आरोपी नशे व महंगे शौक को पूरा करने अपराध करते थे। .

शातिर चोरों का गिरोह सीआईटी कॉलेज से लगे श्मशान घाट से पकड़ा गया। एएसपी प्रज्ञा मेश्राम ने बताया कि श्मशान घाट में 6 आरोपी चोरी की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस की टीम ने उन्हें धर दबोचा। इसमें दो नाबालिग हैं। आरोपियों से हुई पूछताछ के बाद शहर के अलग-अलग हिस्से में हुई चोरियों का खुलासा हुआ। पकड़े गए आरोपी राहुल देवांगन, राजेंद्र सूर्यवंशी, सरजू राम हलधर, प्रवीण सेन और दो नाबालिग आरोपियों ने सान्वी मेडिकल से 55 हजार, सेठीनगर बारदाना दुकान से 17 हजार रुपए सहित सोमनी इलाके में चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकारी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की रकम भी बरामद की है। आरोपी गैंग बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। इसके लिए गैंग के सदस्य पूरे दिन रेकी करते थे।

हथौड़ी लेकर घूमने वाला चोर भी दबोचा गया
इधर लालबाग पुलिस की टीम ने रात में हथोड़ी लेकर घूमने वाले आरोपी को भी पकड़ा है। आरोपी ने फरहद चौक के दो दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस को आरोपी राकेश टंडन तक पहुंचने में सफलता मिली। आरोपी ने डेढ़ लाख रुपए से अधिक की चोरी की थी।

Exit mobile version