Site icon

Rajnandgaon : शासकीय प्राथमिक शाला मे भी कलाम-विज्ञान मेला लगाया…

02

सोमनी, ग्राम ठेकवा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला ठेकवा मैं भी कलाम-विज्ञान मेला लगाया। इसमें विभिन्न क्लस्टर सेंटर्स से आए बच्चों ने हिस्सा लिया। सुंदरा, ठाकुरटोला, ठेकवा, अचानकपुर, भाटापारा व फरहद से आए कुल लगभग 30-35 बच्चों ने अपने-अपने विविध वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किया। गांव की महिलाओं को महावारी स्वच्छता की जानकारी भी दी और पैड वितरण किया।

जिला कोऑर्डिनेटर दिव्या, टॉलमी जॉली, चाइल्ड हेल्पलाइन अनूप मिश्रा, शालिनी यादव, शालिनी साहू, जयश्री साहू, अपूर्वा सार्वा विशिष्ट अतिथि थे। सभी अतिथियों ने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों का अवलोकन किया। मेले में सूर्य-पृथ्वी-चंद्रमा , ग्रीन हाउस प्रभाव, प्रकाश, ध्वनि जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, स्वच्छता, सेनेटरी पैड भस्मक व विज्ञान-तकनीक पर आधारित मॉडल प्रदर्शित किए गए। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में फेलो विनीता कश्यप, कोऑर्डिनेटर खुशबू, मेंटोर एबीजी फेलो रेणुका वर्मा, भारती बंजारे व एडमिन देवेंद्र की उपस्थिति रही।

Exit mobile version