Site icon

CG : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत …

महासमुंद । जिले के सांकरा थाना क्षेत्र के बल्दीडीह स्थित जोंक नदी के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ पुलिस के एक हवलदार की मौत हो गई। ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार हवलदार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान दयासागर भोई के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ पुलिस में हवलदार पद पर पदस्थ थे और वर्तमान में थाना बागबाहरा में अपनी सेवाएं दे रहे थे। बताया जा रहा है कि वे किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान बल्दीडीह के पास उनकी मोटरसाइकिल ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सांकरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। वहीं ट्रक चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

रायगढ़। धरमजयगढ़–कापू मेन रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार उंकादांड निवासी ललित विश्वकर्मा (32) खम्हार रोजी मजदूरी के लिए गया था। दिनभर काम करने के बाद वह पैदल अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद ललित सड़क पर गिर पड़ा और वाहन का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और धरमजयगढ़ थाना को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के तुरंत बाद एक पिकअप वाहन को तेज रफ्तार में खम्हार की ओर जाते देखा गया है। आशंका जताई जा रही है कि उसी पिकअप से हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version