Site icon

Rajnandgaon : खुटेरी में गणतंत्र दिवस मनाया, कार्यक्रम में भाषण, कविता पाठ इत्यादि में छात्र छात्राओं में सहभागिता दी…

206_1769692618697b5dca488b9_29somni1

सोमनी, ग्राम खुटेरी में गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत खुटेरी सरपंच उम्मी हेमंत साहू ने की। मुख्य अतिथि विष्णु सोनकर एसएमसी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खुटेरी थे। विशिष्ट अतिथि धर्मदास कोसरे प्राथमिक शाला खुटेरी, जनपद सदस्य मेघराज चंद्राकर, पूर्व जनपद सदस्य रामेश्वरी देवी निर्मलकर व समस्त ग्रामवासी, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में भाषण, कविता पाठ इत्यादि में छात्र छात्राओं में सहभागिता दी। ग्राम पंचायत खुटेरी में इस अवसर पर बच्चों द्वारा सोशल मीडिया थीम ड्रामा बच्चों के द्वारा प्रस्तुति की गई जिससे हम अपने समाज में अपने घरों में अपने बच्चों को एक जानकारी दी। सोशल मीडिया का हमारे जीवन में क्या दुष्प्रभाव पड़ रहा है यह जानकारी दी गई।

बाल विवाह मुक्त ग्राम, संकल्प एक प्रयास सृजन प्रोजेक्ट के अंतर्गत कार्यक्रम के दौरान गरिमा फैलो, भारती बंजारे को बाल विवाह मुक्त आवेदन दिया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक शाला खुटेरी के प्रधान पाठक सीता देवी प्रजापति, यामिनी साहू, प्रियंका सिंह, प्रधान पाठक राजेश निषाद, मानिक लाल साहू, रश्मि देवी वैष्णव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के समाप्ति पर पुरस्कार का वितरण किया गया। सोमनी. गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए अतिथि व अन्य।

Exit mobile version