Site icon

CG : भारतीय डाक विभाग द्वारा विशेष आधार शिविरों का आयोजन किया…

final logo copy

बिलासपुर । भारतीय डाक विभाग, बिलासपुर संभाग द्वारा आम नागरिकों को आधार एनरोलमेंट एवं आधार अपडेशन की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु 31 जनवरी 2026 को सवेरे 10 बजे से शाम 4 बजे तक विशेष आधार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर ग्राम पंचायत रतंगा मरवाही, वार्ड-43 आंगनबाड़ी केंद्र बूटापारा देवरीखुर्द (बिलासपुर), आंगनबाड़ी केंद्र जनकपुरी जमनीपाली, स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल कसेर पारा सक्ती, ग्राम भारती सरस्वती शिशु मंदिर कुद्रिपारा बांकीमोंगरा, वार्ड-33 कम्युनिटी हॉल आईटीआई रामपुर कोरबा कोलरी, वार्ड-10 शासकीय विद्यालय बोंगापारा जांजगीर, वार्ड-02 आंगनबाड़ी केंद्र बसंतपुर डभरा, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल लिंगियाडीह बिलासपुर, आंगनबाड़ी केंद्र कर्मदी भैसमा एवं वार्ड-16 आंगनबाड़ी केंद्र कोहदिया कोरबा में आयोजित किए जाएंगे।

शिविरों में आम नागरिक नया आधार कार्ड बनवाने के साथ-साथ पुराने आधार कार्ड में नाम, पता, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, बायोमेट्रिक अपडेट सहित अन्य आवश्यक सुधार एवं अपडेशन का कार्य करा सकेंगे। डाकघर अधीक्षक विनय कुमार प्रसाद ने बताया कि 5 वर्ष एवं 15 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेशन अनिवार्य है, जिसे शिविरों में निःशुल्क कराया जा सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाते हुए स्वयं एवं अपने बच्चों का आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन अवश्य कराएं।

Exit mobile version