Site icon

Rajnandgaon : गंदगी फैलाने वालों पर निगम प्रशासन ने सख्ती दिखाई…

206_1769785351697cc8074451e_12

राजनांदगांव, सड़क पर मटेरियल डंप करने और गंदगी फैलाने वालों पर निगम प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। शुक्रवार को आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने अलग-अलग हिस्सों का निरीक्षण किया।

इस दौरान गुड़ाखू लाइन में सड़क पर मटेरियल डंप करने वाले पर 500 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। आयुक्त ने गोल बाजार, जूनीहटरी, गुड़ाखू लाइन क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने व गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश निगम कर्मचारियों को दिए। उन्होंने जय स्तंभ चौक के आस पास में अनावश्यक रखे समान को हटाने व दुकानदार द्वारा फैलाने पर कार्रवाई करने कहा।

Exit mobile version