Site icon

CG : नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया..

inal-logo-copy.webp

inal-logo-copy.webp

खैरागढ़, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर 30 जनवरी को संत गुरु घासीदास बाबा शासकीय नवीन महाविद्यालय, ठेलकाडीह में नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी व छात्र–छात्राओं को नशामुक्ति का संकल्प पत्र भराया गया तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए शपथ दिलाई गई।

महाविद्यालय के प्राचार्य एके श्रीवास्तव ने कहा कि नशा व्यक्ति के तन, मन और धन तीनों का नाश करता है। विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशीले पदार्थों से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों, रिश्तेदारों व आसपास के लोगों को भी नशे के विरुद्ध जागरूक करें। इस दौरान सहायक प्राध्यापक डॉ. सिन्हा ने भी अपने विचार रखे।

Exit mobile version