Site icon

Rajnandgaon : परीक्षा में नकल रोकने और पारदर्शिता के लिए सख्त नियम भी बनाए गए…

final logo copy

राजनांदगांव, व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा ​शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) रविवार को आयोजित की जा रही है। परीक्षा में नकल रोकने और पारदर्शिता के लिए सख्त नियम भी बनाए गए हैं। जिनकी अनदेखी करने पर सीधे तौर पर परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा।

परीक्षा को लेकर जारी गाइडलाइन के मुताबिक अभ्यर्थियों को हाफ शर्ट व कुर्ती 4 पहनना होगा। फुल स्लीव के शर्ट पर प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। इसके अलावा गहरे रंग के कपड़ों को भी परीक्षा में प्रतिबंधित किया गया है। अभ्यर्थियों को केवल हल्के रंग के कपड़े पहनने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा परीक्षा केंद्र में जूते पर प्रति​बंधत है। स्लीपर या सामान्य चप्पल पहनकर ही भीतर एंट्री मिलेगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्र में भी प्रवेश को लेकर समय की भी सख्त पाबंदी की गई है। अभ्यर्थियों को परीक्षा समय के दो घंटे पहले केंद्र पहुंचने कहा गया है। वहीं 30 मिनट पहले ही केंद्र में प्रवेश पर रोक लगा दिया जाएगा।

इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस, आभूषण पर भी रोक: परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, बेल्ट, टोपी पूरी तरह प्रतिबंधित है। इनके साथ भीतर प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके अलावा महिलाओं व युवतियों को कान में कोई आभूषण पहनना भी प्रतिबंधित है। गाइडलाइन में स्पष्ट किया गया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले परीक्षार्थियों को बाहर कर दिया जाएगा।

टीईटी परीक्षा दो पा​ली में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.15 तक होगी। इसके लिए 25 केंद्र बनाए गए हैं। वहीं परीक्षा में शामिल होने 8071 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया है। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 से शाम 5.45 बजे तक होगी। इसके लिए 45 केंद्र बनाए गए हैं। दूसरी पाली के लिए 13179 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया है। सभी केंद्रों में परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी हो गई है।

Exit mobile version