Site icon

CG : जिले में फाइलेरिया उन्मूलन का यह विशेष अभियान 10 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी 2026 तक चलेगा…

02

बस्तर। जिले को फाइलेरिया से मुक्त करने के लिए प्रशासन ने बड़ा अभियान शुरू करने का फैसला लिया है. 10 से 25 फरवरी तक तीन विकासखंडों में सामूहिक दवा सेवन कराया जाएगा. अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने की तैयारी की गई है. स्वास्थ्य विभाग के साथ कई अन्य विभागों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है. पहले चरण में स्कूल, आंगनवाड़ी और कॉलेजों में बूथ लगाकर दवा दी जाएगी. दूसरे चरण में स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर दवा खिलाएंगे.

तीसरे चरण में छूटे लोगों को मॉप-अप राउंड में कवर किया जाएगा. गर्भवती महिलाएं, गंभीर रोगी और दो साल से कम उम्र के बच्चे बाहर रखे गए हैं. खाली पेट दवा न लेने की सख्त हिदायत दी गई है. जनजागरूकता के लिए सरपंच खुद पहले दवा खाएंगे. गांव-गांव मुनादी और स्कूलों में संकल्प कार्यक्रम होंगे. शहरी क्षेत्रों में भी प्रचार के विशेष इंतजाम किए गए हैं. प्रशासन का लक्ष्य बस्तर को पूरी तरह फाइलेरिया मुक्त बनाना है

Exit mobile version