Site icon

CG : उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश के लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव आज बालोद जिले के प्रवास पर रहेंगे…

final logo copy

बालोद । उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश के लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव मंगलवार 03 फरवरी को बालोद जिले के प्रवास पर रहेंगे। उपमुख्यमंत्री साव मंगलवार 03 फरवरी को सुबह 10.30 बजे नवा रायपुर स्थित अपने शासकीय आवास से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय बालोद स्थित साहू सदन पहुँचेंगे।

साव दोपहर 12 बजे साहू सदन पहुँचकर दोपहर 01.30 बजे तक वहाँ आयोजित साहू समाज के जिला अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री दोपहर 01.40 बजे विश्राम गृह पहुँचेंगे और दोपहर 02.20 बजे विश्राम गृह बालोद से कांकेर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।

Exit mobile version