Site icon

काले बादलों से ढंकी बकरकट्‌टा घाटी मौसम का लुत्फ उठाने पहुंची युवाओं की टोली, बना सेल्फी और पिकनिक स्पॉट

काले बादलों से ढंकी बकरकट्‌टा घाटी मौसम का लुत्फ उठाने पहुंची युवाओं की टोली, बना सेल्फी और पिकनिक स्पॉट

ये तस्वीर बकरकट्‌टा घाटी की है। जिसे मानसून की घनघोर घटा ने पूरी तरह ढंक लिया है। इस खुशनुमा मौसम का लुत्फ उठाने रविवार को युवाओं की टोली पहुंची। 9 मोड़ की इस घाटी की आकर्षक तस्वीर भास्कर ने प्रकाशित की थी। इसके बाद यह जिले का एक नया पिकनिक स्पॉट और टूरिज्म प्लेस की तरह डेवलप हो रहा है। मौसम विभाग ने जिले में अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिले में येलो अलर्ट भी घोषित किया गया है।

बढ़ती जा रही पर्यटकों की संख्या
घाटी में पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिले के हर हिस्सों से लोग यहां पहुंच रहे हैं। रविवार को अवकाश का दिन था। जिसके चलते यहां संख्या और भी अधिक दिखी। युवाओं के साथ बड़ी संख्या में लोग फैमिली मेंबर्स को भी घाटी में ताजी हवा का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचेे।

Exit mobile version