Site icon

अश्लील फोटो शेयर कर देने की धमकी देकर मांगे पैसे, लखनऊ से गिरफ्तार

cropped-logo-kg.png

डोंगरगांव पुलिस की टीम ने सोशल मीडिया में महिला से दोस्ती कर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार किया, जिसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला की सोशल मीडिया पर आरोपी निखिल खरे से दोस्ती हुई।

कुछ समय बाद निखिल उनसे मिलने भी डोंगरगांव पहुंचा। इस दौरान निखिल ने कुछ अश्लील तस्वीरें खींचकर अपने पास रख ली थी। कुछ दिनों बाद निखिल उक्त महिला को ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी लगातार रुपए की मांग कर रहा था, रुपए नहीं देने की स्थिति में अश्लील फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर देने की धमकी देता था। जिससे परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की टीम ने निखिल के फोन लोकेशन के आधार पर खोजबीन शुरु की। जिसे लखनऊ से गिरफ्तार किया गया।

Exit mobile version