Site icon

नहीं मिल रहे एलईडी बल्ब

नहीं मिल रहे एलईडी बल्ब

राजनांदगांव । बिजली कंपनी के कार्यालय में सालभर से एलईडी बल्ब का वितरण नहीं हो रहा है। बल्ब के लिए कई दिनों से उपभोक्ता बिजली दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं। बिजली कंपनी में बल्ब वितरण का काम ठप पड़ा है । लोग नया बल्ब लेने व खराब हुए बल्ब को बदलने के लिए रोज कार्यालय जाते हैं, जहां से उनको निराश लौटना पड़ता है।

बिजली दफ्तरों में सौभाग्य योजना के तहत सस्ते दाम पर बल्ब दिया जा रहा था, लेकिन योजना शुरू होने के कुछ दिनों बाद ही बल्ब का वितरण बंद हो गया। इस पर न कभी बिजली कंपनी ने ध्यान दिया और न ही जनप्रतिनिधियों द्वारा ध्यान दिया जा रहा है। नतीजतन लोगों को महंगे दामों पर बाजार से बल्ब खरीदने पड़ रहे हैं। राज्य सरकार की योजना को लेकर अधिकारियों की लापरवाही के कारण बल्ब मिलना बंद हो गया है। कई लोग खराब हुए बल्ब बदलवाने के लिए जाते हैं तो न ही कर्मी रहते हैं और न ही कोई जिम्मेदार अधिकारी। पूछने पर कई बार अधिकारियों से ही बहस हो जाती है।

दुकानदारों की चांदी बिजली दफ्तर से बल्ब काफी सस्ते दामों पर मिल जाते थे, अब नहीं मिलने का फायदा दुकानदार उठा रहे हैं। दुकानों में बल्ब काफी महंगे मिल रहे हैं, फिर भी लोग खरीद रहे हैं, ताकि बिजली की खपत कम हो। बिजली की खपत कम करने के लिए सरकार ने एलईडी बल्ब लगाने के लिए प्रसार-प्रचार किया गया था और बिजली दफ्तरों से सस्ते में देने की व्यवस्था भी की थी

नहीं दिया गया ध्यान अगर सरकार ध्यान देती तो आम लोगों को बाजार से बल्ब नहीं लेने पड़ते। एक वर्ष हो रहा है, बिजली दफ्तर में एलईडी बल्ब मिलना बंद हो गया है। कब मिलेगा पता नहीं। -रमेश सोनकर, उपभोक्ता

Exit mobile version